logo

शिवराज और हिमंता आज झारखंड में करेंगे विधानसभा चुनाव का शंखनाद, बैठक आज

shivraj_himanta.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद बीजेपी द्वारा आज किया जाएगा। झारखंड के विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आज बीजेपी कार्यलय में सांगठनिक बैठक में हिस्सा लेंगे। जहां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नेता-कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिए जाएंगे। बता दें कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा रांची पहुंचे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 


6 जुलाई तक एक वृक्ष मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाएगी बीजेपी 
बता दें कि शिवराज सिंह चौहान शनिवार रात 8 बजे रांची पहुंच गए, एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकताओं ने उनका स्वागत किया, जबकि हिमंता रविवार की सुबह नौ बजे रांची पहुंचे। तय कार्यकम के अनुसार रविवार को डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस से 6 जुलाई जयंती तक भाजपा एक वृक्ष मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाएगी। इसकी शुरुआत प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा, प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह करेंगे। 9:30 बजे हिमंता विश्वा सरमा लीची बागान जगन्नाथपुर में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर पौधरोपण करेंगे।


BJP के दिग्गज नेताओं में शुमार हैं शिवराज और हिमांता
बता दें कि शिवराज सिंह चौहान का नाम भारतीय जनता पार्टी में दिग्गज नेताओं में शुमार किया जाता है। सर्वाधिक लंबे समय तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान की स्वीकार्यता केवल अपने गृहराज्य में नहीं है बल्कि हिंदी पट्टी के तमाम राज्यों में लोग उनको जानते-पहचानते है। शिवराज सिंह चौहान 2006 से लेकर 2024 तक लगातार मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनाव जीतते रहे। शिवराज सिंह चौहान 2005 से लेकर 2018 और फिर 2020-23 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। हाल ही में विदिशा लोकसभआ सीट से 8 लाख से भी ज्यादा मतों से जीत हासिल करने के बाद उनको केंद्र में कृषि मंत्री बनाया गया है। वहीं, हिमंता बिस्वा सरमा पहले कांग्रेस पार्टी में थे। 23 अगस्त 2015 को वे बीजेपी में आ गये। 2021 से लेकर अब तक असम के मुख्यमंत्री हैं। 

Tags - Shivraj Singh ChouhanAssam Chief Minister Himanta Biswa SarmaBJP jharkhand babulal marandiamar baburi