गुमला
गुमला की एक अदभूत प्रतिभा की धनी सिसई रोड निवासी रूपेश खंडेलवाल और सीमा खंडेलवाल की 12 वर्षीय पुत्री आरोही खंडेलवाल की नये पुस्तक “हर कहानी एक शिक्षा” का उपायुक्त (DC) दिलेश्वर महतो ने विमोचन किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आरोही विलक्ष्ण प्रतिभा की धनी है। वह पूर्व में भी दो पुस्तकें लिख चुकी है। यह नयी पुस्तक बच्चों के ज्ञान में वृद्धि करेगी। आरोही जिले का नाम लगातार रोशन कर रही है और आगे भी बेहतर करेगी। गौरतलब हो कि आरोही अपने नाम विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज करा चुकी है।

11 रिकॉर्डस अपने नाम कर चुकी
आरोही ने शिव रूद्राष्टकम में एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। उसने एक मिनट सात सेकेंड में शिव रूद्राष्टकम मंत्र का उच्चारण कर नया रिकार्ड बनाया था। जिसके लिए एशिया बुक ऑफ रिकार्ड ने उसे प्रमाण पत्र प्रदान दिया था। वर्ष 2022 में दी नेशनल अकैडमी फॉर आर्ट एजुकेशन द्वारा संपन्न इंडिया स्टार आइकॉन किड्स अवार्ड प्रतियोगिता में भी अपनी अलग छाप छोड़ी। इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में 40 में 36 अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा भाषण कला, कहानियां, गायत्री मंत्र, दशावतार पुस्तक सहित अन्य विषयों पर 11 रिकॉर्डस अपने नाम कर चुकी है।
.jpeg)