logo

पाकुड़ : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की भव्य प्रतिमा का होगा अनावरण, तैयारियों का विधायक हेमलाल मुर्मू ने लिया जायजा

HEMLAL0030.jpg

पाकुड़
पाकुड़ के पुराना डीसी चौक में स्थापित होने वाली दिशोम गुरु और झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन की प्रतिमा के निर्माण स्थल का लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी 4 अगस्त को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। प्रतिमा की ऊंचाई लगभग 14 फीट होगी।
विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि गुरुजी ने झारखंड और झारखंडियों के हक एवं अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। राज्यवासियों के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में 10 हजार से 15 हजार कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है।

Tags - Shibu Soren Pakur Hemlal Murmu JMM Statue Unveiling