द फॉलोअप डेस्क
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से जुड़े लोकपाल मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अब इस मामले की अंतिम सुनवाई 12 जुलाई को होगी। अदालत ने इस दिन सुनवाई की अंतिम तारीख मुकर्रर की। दिल्ली हाईकोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस प्रतिभा एम सिंह की अदालत में शिबू सोरेन की याचिका पर सुनवाई हुई।

शिबू सोरेन की याचिका पर हुई सुनवाई
बताते चलें कि पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने डीए (आय से अधिक संपत्ति ) मामले में शिबू सोरेन के खिलाफ लोकपाल के सामने कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। उन्होंने अधिकार क्षेत्र के आधार पर सीबीआई को प्रारंभिक जांच की कार्यवाही और आदेश को चुनौती दी है। शिबू सोरेन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अधिवक्ता प्रज्ञा सिंह बघेल पक्ष रख रहे हैं। जबकि, लोकपाल की ओर से सॉलिसिटर जेनरल ऑफ इंडिया ( SGI) तुषार मेहता पक्ष रख रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT