logo

कांग्रेस : शांतनु मिश्रा बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, नेतृत्व के प्रति जताया आभार

 शांतनु मिश्रा बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, नेतृत्व के प्रति जताया आभार

रांची
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा  शांतनु मिश्रा को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव (संगठन)  केसी वेणुगोपाल, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी के राजू जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी  के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया है। माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय से झारखंड में पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में नई ऊर्जा मिलेगी। 

शांतनु मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया

शांतनु मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे। झारखंड में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को उठाने तथा पंचायतों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि “सशक्त ग्राम सभा, अधिकार संपन्न पंचायत और जनभागीदारी पर आधारित लोकतंत्र ही राजीव गांधी जी के सपनों के भारत की वास्तविक नींव है।” शांतनु मिश्रा ने विश्वास जताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से झारखंड में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लक्ष्य को नई गति मिलेगी।


 

Tags - Jharkhand Congress Appointment Organization Politics