logo

गुमला : अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित शकुंतला उरांव की जीत, 3000 से अधिक वोटों से हराया प्रतिद्वंद्वी

gumlaaa2.jpg

गुमला 
झारखंड के गुमला में नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित कर दिया गया है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार शकुंतला उरांव ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो समर्थित हर्षिता टोप्पो को 3000 से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया। मतगणना पूरी होने के बाद आधिकारिक तौर पर उनके विजय की घोषणा की गई।
जीत के बाद शकुंतला उरांव ने कहा कि वे “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ गुमला के समग्र विकास के लिए काम करेंगी। उन्होंने नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और विकास योजनाओं को तेज करने की बात कही। चुनाव परिणाम के बाद समर्थकों में उत्साह देखा गया और विजेता प्रत्याशी का स्वागत किया गया।


 

Tags - Gumla Nagar Nikay Chunav JMM Candidate Harshita Toppo Urban Body Election Jharkhand Local Governance Result 2026