logo

शैलेंद्र कुमार लाल बने दुमका के प्रमंडलीय आयुक्त

5432.jpg


द फॉलोअप, रांची
राज्य सरकार ने मिशन निदेशक सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड कौशल विकास मिशन के पद पर पदस्थापित शैलेंद्र कुमार लाल को दुमका प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त के पद पर स्थानांतरित किया है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि अभी मिशन निदेशक सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर किसी का पदस्थापन नहीं किया गया है। यह पद रिक्त हो गया है। 

Tags - Dumka Divisional Commissioner Shailendra Kumar Lal Skill Development Mission Director