logo

हजारीबाग : 6 अलग-अलग होटलों में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 23 युवक-युवतियां गिरफ्तार

hzb_s_racket.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
हजारीबाग जिले में पुलिस ने अवैध देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रांची पटना फोरलेन पर स्थित छह अलग-अलग होटलों पर एक साथ छापेमारी कर पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से 23 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया।

बता दें कि हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के कई होटलों में अवैध देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। इस सूचना के बाद तुरंत एक विशेष टीम गठित की गई और छापेमारी की रणनीति तैयार की गई।
रविवार की सुबह अलग-अलग दंडाधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने एक ही समय पर छह होटलों को घेर लिया। जिन होटलों पर कार्रवाई हुई उनमें होटल रेस्टोरेंट 7 डेज, होटल रुक्मणी, होटल टू ईंट, होटल स्पाइसी, होटल सिद्धिविनायक,और होटल रेस्टोरेंट वर्णिका शामिल है।

छह स्थानों पर एक साथ हुई कार्रवाई ने होटल संचालकों और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई बिल्कुल जांच एजेंसी के अंदाज में की। जैसे एक साथ कई ठिकानों पर रेड होती है, वैसे ही हजारीबाग पुलिस ने भी छह टीमों को तैनात कर एक ही समय पर दबिश दी। नतीजा यह हुआ कि संचालक और रैकेट में शामिल लोग मौके पर ही दबोच लिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में कुल 23 युवक-युवतियां को गिरफ्तार किया गया है। होटल संचालकों से पूछताछ की जा रही है और सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस अब इस पूरे रैकेट की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है ताकि यह पता चल सके कि इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं और कब से यह अवैध कारोबार संचालित हो रहा था।

 

Tags - Sex racket in hazaribagh latest Sex racket news latest hazaribagh Sex racket news updates latest jharkhand News jjharkhand Updates latest jharkhand updates jharkhand News Updates latest Jharkhand News Jharkhand News Updates hazaribagh news update