गिरिडीह
गिरिडीह में देशी मशरूम खाने से एक ही परिवार के 10 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। इनमें तीन बच्चे और सात वयस्क है। फिलहाल सभी का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल के आयुष्मान वार्ड में चल रहा है। परिवार के सभी लोगों ने मंगलवार की सुबह ही मशरूम और रोटी का सेवन किया। इसके बाद सभी की हालत बिगड़ती चली गई। उल्टी और दस्त होना शुरू हुआ। जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने इलाज के लिए बीमार पड़े सभी को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

सुबह के नाश्ते में मशरूम और रोटी बना
फ़िलहाल सारे लोगों की स्थिति खतरे से बाहर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिले के जमुआ थाना इलाके के नवडीहा गांव निवासी सहदेव वर्मा के घर सुबह के नाश्ते में मशरूम और रोटी बना। जिसका सेवन नीलम देवी, शिवम कुमार, कृष्ण कुमार, पीयूष कुमार, अभिलाषा कुमारी, सिकंदर कुमार ने किया। कुछ ही देर में सभी का हालत बिगड़ना शुरू हुआ। परिजनों ने इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
