द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज जिले के बड़हरवा रेलवे स्टेशन पर पांच जनवरी को बरहरवा–साहिबगंज पैसेंजर (53411) ट्रेन खुलने के बाद अपने नाना से बिछड़ा सात वर्षीय बजरंगी रिखियासन का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। 19 दिन बीत जाने के बाद भी बच्चे की जानकारी न मिलने से परिजन गहरे सदमे में हैं। लापता बच्चे के नाना विदेश्वरी रिखियासन बदहवास हालत में अपने नाती की फोटो लगी तख्ती लेकर गांव-गांव भटक रहे हैं।
.jpeg)
.jpeg)
जानकारी के अनुसार, साहिबगंज जिले के छोटा मदनशली निवासी विदेश्वरी रिखियासन अपने नाती बजरंगी के साथ घर लौटने के क्रम में बड़हरवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुए थे। इसी दौरान बच्चे को भूख लगी और खाने की जिद करने लगा। इस पर नाना कुछ खाने का सामान लेने स्टेशन से बाहर चले गए, तभी ट्रेन अचानक खुल गई और बच्चा ट्रेन में ही रह गया।

घटना के बाद नाना ने बड़हरवा रेल थाना पहुंचकर इसकी सूचना दी। जीआरपी ने तिनपाड़ा, साहिबगंज सहित अन्य रेलवे स्टेशनों को अलर्ट किया, लेकिन अब तक बच्चे का कोई पता नहीं चल सका है। इसके बाद विदेश्वरी रिखियासन ने बच्चे का नाम, पता और फोटो तख्ती पर लिखवाकर उसकी तलाश शुरू की है। मासूम के लापता होने से पूरा परिवार चिंतित और व्याकुल है।
.jpeg)
