द फॉलोअप डेस्क:
लातेहार में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसा, शनिवार को चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग स्थित डेढ़ टंगवा घाटी में हुआ। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक तीखी ढलान पर अनियंत्रित होकर कंटेनर ने पहले बाइक और फिर ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर की टक्कर में ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
खबर अपडेट की जा रही है...