logo

सेवा ही संगठन भाजपा की प्रतिबद्धता: बाबूलाल मरांडी

bjp0123.jpg

रांची

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित सेवा पखवाड़ा को लेकर अहम बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व सेवा पखवाड़ा टोली के सदस्य शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सत्ता नहीं, सेवा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे, जो जनता की भागीदारी से लोकतंत्र को और मजबूत करेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय ने कहा कि भाजपा जनता की आशाओं की एकमात्र प्रतिनिधि है। पार्टी राजनीतिक के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभा रही है। स्वच्छता, रक्तदान, वृक्षारोपण, जल संरक्षण जैसे अभियानों में भाजपा अग्रणी रही है।


प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस दौरान रक्तदान शिविर, मैराथन, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, दिव्यांगों के लिए उपकरण वितरण, सांसद खेल प्रतियोगिता, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता आदि आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से खादी वस्त्रों की खरीदारी को बढ़ावा देने की अपील की जाएगी। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी।


सांसद खेल प्रतियोगिता सभी संसदीय क्षेत्रों में आयोजित होगी, जिसका पंजीकरण 29 अगस्त से शुरू होगा। यह प्रतियोगिताएं ग्राम, प्रखंड, विधानसभा और संसदीय स्तर पर होंगी, जिनमें फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेल शामिल होंगे।
बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने और धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह ने किया।
बैठक में नीलकंठ सिंह मुंडा, कालीचरण सिंह, आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, भानु प्रताप शाही, गणेश मिश्र समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष उपस्थित थे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest