logo

सरायकेला की दो अलग-अलग जगहों से शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

WhatsApp_Image_2026-06-20_at_9_54_07_AM.png

सरायकेला
चांडिल अनुमंडल में बीती रात दो अलग-अलग स्थानों से शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पहली घटना तिरूलडीह थाना क्षेत्र की है, जहां एक फुटबॉल मैदान से एक वृद्ध का लहूलुहान शव मिला है। वहीं दूसरी घटना नीमडीह थाना क्षेत्र की है, जहां एक तालाब के पास अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। इन घटनाओं के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और मामले की गहन तफ्तीश में जुट गई है।घटना की पूरी जानकारी 
जानकारी के अनुसार, पहली घटना तिरूलडीह थाना क्षेत्र की है, जहां कुकड़ु प्रखंड कार्यालय के समीप चोकेगाड़िया फुटबॉल मैदान में एक वृद्ध का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान आदरडीह चौका निवासी सनातन गोप उम्र लगभग 70 वर्ष के रूप में की है। बताया जा रहा है कि सनातन गोप किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। आशंका जताई जा रही है कि लौटने के क्रम में मुंह के बल गिरने से उनकी मृत्यु हुई होगी, परंतु शरीर पर खून के धब्बे मिलने से अन्य प्रकार की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं। सुबह मैदान में शव मिलने की सूचना पर तिरूलडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। इस संबंध में परिजनों को सूचना दे दी गई है। तालाब के पास मिला अज्ञात महिला का लहूलुहान शव
वहीं, दूसरी घटना नीमडीह थाना क्षेत्र के बामनी गांव की है, जहां गांव के ही एक तालाब के समीप एक अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। महिला के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं तथा उसकी जीभ बाहर निकली हुई है। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना बीती रात की है और महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। नीमडीह थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ ने बताया कि मृतका की पहचान और सुराग जुटाने के लिए पश्चिम बंगाल के बलरामपुर व बराबाजार एवं झारखंड के बोड़ाम व कमलपुर आदि इलाकों के थाना प्रभारियों को सूचना दे दी गई है।  एक ही दिन में दो अलग-अलग क्षेत्रों से शव बरामद 
एक ही दिन में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से शव मिलने की घटना से इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस दोनों मामलों की हर पहलू से जांच कर रही है। हालांकि, दोनों ही घटनाओं को लेकर अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Tags - Seraikela News Jharkhand Crime Nimdih Police Tiruldih News Breaking News