सरायकेला
सरायकेला खरसावां जिले के सिनी ओपी क्षेत्र के स्वर्णपुर गांव में नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान विजय हेंब्रम, पिता सोनू हेंब्रम, निवासी स्वर्णपुर, सिनी ओपी के रूप में हुई है।
घटना की पूरी जानकारी
जानकारी के अनुसार, घटना 2 अगस्त 2026 की शाम करीब दो से चार बजे की बीच की बताई जा रही है। आरोप है कि विजय हेंब्रम ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन उम्र महज 6 वर्ष है,जिसको बहला फुसला कर झाड़ी में ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। घरवाले द्वारा काफी खोजबीन के बाद जब बच्ची मिली तो उन्होंने सारी अपविति सुनाई, जिसके बाद सिनी ओपी में उसकी लिखित सुचना दिया गया।
आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई शुरू की। इस संबंध में सरायकेला थाना कांड संख्या 66/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी को बहुत कम समय में सलाखों के पीछे भेज दिया गया। मामले को लेकर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच कर रही है।