logo

सरायकेला में NH-33 पर भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट-बोलेरो की टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

वदता1.jpg

बानेश्वर महतो/सरायकेला
सरायकेला खरसावां जिले में NH-33 पर चौका थाना क्षेत्र के मुखिया होटल के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक स्विफ्ट कार और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों की टक्कर इतनी तेज थी कि स्विफ्ट कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बोलेरो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा गया।


मृतक और घायलों की पहचान, कई की हालत गंभीर
हादसे में  मृतक की पहचान नवजोत सिंह के रूप में हुई है, वह  स्विफ्ट कार सवार चला रहे थे। वहीं घायलों में हरमन सिंह हुड्डा और बोलेरो सवार डाबर अंसारी समेत अन्य लोग शामिल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम और टीएमएच अस्पताल रेफर किए जाने की संभावना है।


पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात को फिर से बहाल किया गया। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा ओवरटेकिंग के कारण हुआ या किसी तकनीकी खराबी की वजह से।

 

Tags - Seraikela Jharkhand Road Accident NH33 Traffic Breaking News Accident Jamshshedpur