द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की 7 मोटरसाइकिल और स्कूटी के साथ 3 आरोपियों को पकड़ा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में की गई। मिली जानकारी के अनुसार, 13 फरवरी 2025 को मोहम्मद अनीसुर रहमान ने अपनी स्कूटी घर के पास खड़ी की। फिर खाना खाने के लिए अंदर गए। लेकिन जब वो वापस आए, तो स्कूटी गायब थी। इस पर उन्होंने 14 फरवरी को कपाली ओपी में इसकी शिकायत की, जिसके बाद थाना कांड संख्या 27/25 दर्ज किया गया।
इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की। इसके लिए एक छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविन्द कुमार सिन्हा, चांडिल अंचल पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार, कपाली ओपी सुमित तिर्की, अनुसंधानकर्ता अब्दुल रज्जीक खान और कपाली ओपी सशस्त्र बल शामिल थे।
इस टीम ने छापेमारी कर आरोपियों फैयाज आलम उर्फ गलकट्टा, मो महफुज और मो ईशरार हुसैन को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों ने चोरी की स्कूटी और अन्य मोटरसाइकिलें रफीक आलम को दी थी, जो इन वाहनों को बंगाल में बेचता था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 7 चोरी की मोटरसाइकिलें और स्कूटी बरामद की है।
वहीं, पुलिस गिरफ्त में मौजूद मो महफुज का पहले भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ गालुडीह थाना में एक मामला दर्ज है। पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आरोपियों की हुई पहचान
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कपाली के डेमडुबी अंसारनगर निवासी 32 वर्षीय फैयाज आलम उर्फ गलकट्टा, मिल्लतनगर के 30 वर्षीय मो महफुज और ताजनगर के रहने वाले 32 वर्षीय मो ईशरार हुसैन के रूप में की गई है।
इन वाहनों को किया गया बरामद
- Scooty (Honda Aviator) No. JH05AW-0607
- HF Deluxe Plus JH05BV-2349
- Hero Splendor JH05BM-0586
- Hero Splendor i3s JH05D-951
- Hero Splendor i3s
- Hero Honda Hunk
- Hero Splendor Plus JH05CB-1195 .jpeg)