सरायकेला-खरसावां
सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बीती रात बड़े पैमाने पर विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किए गए। इस अभियान का मकसद विभिन्न कांडों में वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी करना और पहले से आरोपपत्रित अपराधियों का सत्यापन करना था। पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर कुल 16 अपराधियों को पकड़ने में सफलता पाई।

गिरफ्तार अपराधी
1. आनंद हाँसदा उर्फ चुहा – संकरपुर, गम्हरिया
2. ज्वालामुखी – कुलुपटांगा बस्ती, आरआईटी
3. सुभाष मिश्रा – बंतानगर, आरआईटी
4. धनंजय कुमार शुक्ला – रोड नं. 13, आरआईटी
5. डॉली परवीन – मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर
6. बिरजु बारजो – डीवीसी कॉलोनी, आदित्यपुर
7. मुन्ना कुमार श्रीवास्तव – बोलाईडीह, गम्हरिया
8. अजय गोप – संजयनगर, आदित्यपुर
9. आदित्य महाकुड़ – पाचरी कुटुंग, राजनगर
10. कृष्ण बारी – मांझगांव, राजनगर
11. महेन्द्र सिंह जामुदा – हेस्सा, सरायकेला
12. राजू सरदार – धातकीडीह, सीनी
13. जम्बो महतो – तमुलिया, चांडिल
14. शंकर महतो – पातकुम, ईचागढ़
15. फनीभुषण महतो – पातकुम, ईचागढ़
16. पालटन माँझी – बाड़ेदा टोला निपनिया, नीमडीह
गिरफ्तार आरोपियों पर आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, धोखाधड़ी, उत्पाद अधिनियम, संपत्ति से जुड़े कांड और नक्सल मामलों सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। साथ ही निगरानी अधीन अपराधियों का भी सत्यापन किया गया।
.jpeg)