logo

रांची में डबल मर्डर से सनसनी, कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था बिरसा

्दहवता.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
जेल से बाहर आए अपराधी बिरसा मुंडा और उसकी पत्नी सोनी मुंडा की हत्या कर दी गई है। इस कांड को पंडरा ओपी क्षेत्र के डैम साइड में अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की देर शाम की है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बिरसा और उसकी पत्नी घर में थे। उसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधी बिरसा के घर पहुंचे और घर में प्रवेश करते ही बिरसा पर फायरिंग शुरू कर दी। पांच गोलियां बिरसा को लगी. वहीं, जब उसकी पत्नी घर से बहार निकली तो अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

रेप और हत्या का आरोपी था बिरसा 
गोलीबारी की सूचना पर आनन फानन में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गोलीबारी में घायल पति पत्नी को अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रांची पुलिस के अनुसार गोलीबारी में मारे गए बिरसा का आपराधिक इतिहास रहा है। डेढ़ महीने पहले ही वह जेल से बाहर आया था. बिरसा पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बिरसा रेप और हत्या का आरोपी था। 

जांच में जुटी पुलिस

दोहरे हत्याकांड के बाद रांची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. हत्यारों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। राजधानी में पुलिस के सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

फॉलोअप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंः-  https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn