logo

रांची में रिश्तों का खून: चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया, पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार  

WhatsApp_Image_2026-06-18_at_3_39_59_PM.jpeg

रांची 
राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके के सिन्दवार टोली में एक महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय बेली मुंडा के रूप में हुई है। वहीं रांची पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति पवन मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में महिला की हत्या के पीछे उसके पति की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति पवन मुंडा को बस्ती से ही धर दबोचा।

बच्चों के सामने गंभीर संकट

मृतका बेली मुंडा अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई हैं। उनका सबसे बड़ा बेटा 14 वर्ष का है। मां की मौत के बाद बच्चों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है। लेकिन इस हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर एक पहलु को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुट गयी है। इस दर्दनाक घटना के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Tags - Woman Murder Case Murder in Ranchi Husband Arrested Ranchi Police Family Dispute