रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, उद्योग निदेशक विशाल सागर, झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, गव्य विकास निदेशालय के निदेशक जीशान कमर, पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार, बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा, रांची के उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया और रांची के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत मौजूद रहे।








पुलिस विभाग की ओर से पुलिस महानिरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर, कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, जैप-2 की कमांडेंट सरोजनी लकड़ा और जैप-7 के कमांडेंट अविनाश कुमार ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा रांची रेल मंडल के डीआरएम केएन सिंह, सीनियर डीसीएम सूची सिंह, दैनिक समाचार पत्र प्रभात खबर के एडिटर-इन-चीफ अंकित शुक्ला, जी न्यूज झारखंड-बिहार के स्थानीय संपादक धीरज ठाकुर और जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के विजिटिंग प्रोफेसर एमए हक ने भी मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की और नव वर्ष की बधाई दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी आगंतुकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए अपनी ओर से भी नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।
