logo

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का निधन, सोशल मीडिया पर बेटे ने दी जानकारी

harinarayan.jpg


वरिष्ठ पत्रकार संपादक हरिनारायण सिंह की आज आकस्मिक मृत्यु हो गई। इस बात की जानकारी उनके पुत्र पत्रकार राकेश सिंह ने सोशल मीडिया के जरिये दी है। 
बता दें कि हरिनारायण सिंह प्रभात खबर से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत की थी। उसके बाद हिंदुस्तान में संपादक के तौर पर काम किया। फिर खबर मंत्र में संपादक के तौर पर सेवाएं दी। 
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विकास ने इन्हें इलेक्ट्रॉनिक चैनल में भी काम करने के अवसर दिए जहां इन्होंने कई साल काम किया। इसके बाद वर्तमान में आजाद सिपाही के समूह संपादक थे। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand latest update ranchi news ranchi update ranchi khabar harinarayan singh journalist harinarayan singh