logo

पाकुड़ में वार्षिक माध्यमिक और इंटर परीक्षा 2025 के लिए केंद्रों का चयन, उपायुक्त ने दी स्वीकृति

fsyjksyj.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के परीक्षा और मूल्यांकन केंद्रों के चयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती ने उपायुक्त को जिले में आयोजित होने वाली परीक्षाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
चयन समिति द्वारा जिले में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के लिए 21 और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 8 केंद्रों का चयन किया गया। उपायुक्त ने चयनित केंद्रों को अनुमोदित करते हुए झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची को स्वीकृति हेतु भेजने का निर्देश दिया। पाकुड़ प्रखंड में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के लिए 6 केंद्र, हिरणपुर प्रखंड में 3, लिट्टीपाड़ा में 2, अमड़ापाड़ा में 2, महेशपुर में 5 और पाकुड़िया प्रखंड में 3 केंद्रों का चयन किया गया है। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पाकुड़ प्रखंड में कुल 8 केंद्रों का चयन किया गया है।

 

Tags - jharkhand news updates latest jharkhand News pakur news Updates latest jharkhand Updates Jharkhand news updates Jharkhand news in hindi pakur News Updates Jharkhand News in hindi jharkhand News Updates pakur news pakur news in hindi latest paku