logo

राष्ट्रपति के आवागमन को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, कार्यक्रम स्थल को किया जाएगा नो-ड्रोन घोषित

1756.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मई को झारखंड आएंगी। राष्ट्रपति के तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर रांची जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गई है। आगमन को लकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। इसको लेकर शुक्रवार को रांची डीसी व एसएसपी किशोर कौशल ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। राष्ट्रपति के परिभ्रमण कार्यक्रम के प्रस्तावित मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया। डीसी ने चिकित्सा दल एवं कार्डियक एंबुलेंस सभी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर तैनात रखने एवं संबंधित अस्पताल को 24 घंटे सारी व्यवस्था के साथ तैयार रहने और ब्लड डोनर को तैयार रखने को कहा गया। डीसी ने FIRST Family के लिए संपर्क पदाधिकारी, गार्ड ऑफ ऑनर, फायर, वीवीआइपी लाउंज, Safe House/STD Connection, sanatizaation, विमान सुरक्षा, फ्यूल, कारकेड के वाहनों में पानी आदि की व्यवस्था, राष्ट्रपति के दल के लिए आवास/वाहन/ भोजन की व्यवस्था करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

पहुंच मार्ग के ऊंचे भवन को माना जाएगा संवेदनशील
राष्ट्रपति के रांची परिभ्रमण कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल को नो ड्रोन जोन घोषित किया गया है। इसके अलावा डीसी ने क्लोज प्रोटेक्शन टीम, हवाई अड्डा के अतिरिक्त राष्ट्रपति के सभी कार्यक्रम स्थल एवं उनके पहुंच मार्ग पर पड़ने वाले सभी ऊंचे भवनों एवं संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां सुरक्षा मुहैया कराने कहा है। राष्ट्रपति द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा एवं परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण के मद्देनजर प्रतिमा एवं चौक की साफ-सफाई, चौक की सजावट, माल्यार्पण की व्यवस्था, आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम स्थल को किया जाएगा सैनिटाइज
डीसी ने राष्ट्रपति के रांची परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत उच्च न्यायालय के नए भवन के उद्‌घाटन समारोह के मद्देनजर सभी अधिकारियों को Anti Sabotage जांच करने कहा गया। बैनर एवं मंच के बैकग्राउंड का प्रारूप एवं तैयारी, ग्रीन रूम की व्यवस्था, ग्रीन रूम में लगने वाले सैनेटरी फिटिंग एवं पानी की व्यवस्था एवं जांच, राष्ट्रगान हेतु बैंड की व्यवस्था, मंच पर बैठने वालें महानुभावों की सूची एवं नाम पट्टिका, कार्यक्रम स्थल का Sanatization के अलावा खाद्य पदार्थों की जांच के लिए चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश डीसी ने दिया है। उसी प्रकार 2nd convocation for IIIT के कार्यक्रम को लेकर भी सभी व्यवस्था करने का निर्देश डीसी ने दिया है। 

24 मई की सुबह पहुंचेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति के कार्यक्रम के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 24 मई की सुबह लगभग 9 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली से एयरफोर्स के विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। देवघर में बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा करने के बाद वे रांची आएंगी। यहां बिरसा मुंडा और अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति सीधे राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगी। रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी। 25 मई को झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेंगी। यहां से वापस लौटकर राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद 25 मई को ही हेलीकॉप्टर से खूंटी जाएंगी। वहां मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके बाद रांची लौट कर रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी। मुर्मू 26 मई को ट्रिपल आईटी कन्वर्सेशन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगी। इसके बाद दिन के करीब 1 बजे वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT