logo

सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को मिला 5 IED बम, 34 किलो वजन

toto.jpg

रांचीः
सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को मिला 5 IED बम, 34 किलों वजन 
पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान 34 किलो का 5 आईईडी विस्फोटक बरामद किया गया है। पुलिस जवानों ने उसे डिफ्यूज कर दिया है। बता दें कि पुलिस बल नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जंगल पहाड़ी क्षेत्रों को आईईडी से मुक्त कराने को लेकर ऑपरेशन क्लीन चला रही है। 27 मई से नक्सलियों के खिलाफ टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका और अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र एवं गोईलकेरा थाना स्थित कुईड़ा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में ऑपरेशन क्लीन प्रारंभ किया गया है।  इसी क्रम में ऑपरेशन के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंजदबेड़ा पटातारोब के नजदीक जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को टारगेट करने के उद्देश्य से नक्सलियों के पूर्व में लगाए गए 2 (दो) आईईडी बरामद किया गया।


क्षेत्र में भ्रमणशील हैं माओवादी 
सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरामद आईईडी को उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया। साथ ही गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम इचाहातु जाने वाले रास्ते में भी 3 (तीन) आईईडी लगाया गया था, उसे भी सुरक्षा बलों ने डिफ्यूज कर दिया। बताते चलें कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन जंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. उक्त सूचना के आलोक में दिनांक 11.01.2023 से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N