logo

गिरिडीह : पारसनाथ पहाड़ी में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और नक्सली साहित्य बरामद

b6ebu8w6yuw.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत जिरियोबेरा गांव के पास पारसनाथ पहाड़ी के घने जंगल में सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटक सामग्री और नक्सली साहित्य का बड़ा जखीरा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, यह अभियान 154 बटालियन सीआरपीएफ के द्वितीय कमांडिंग ऑफिसर अभिनव आनंद, एएसपी गिरिडीह सुरजीत कुमार, 203 कोबरा बटालियन के एसी गौरव शर्मा, खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप और सीआरपीएफ इंस्पेक्टर ओम प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में हवलदार अनिल पासवान, सुरेश बेश्रा समेत अन्य जवान शामिल थे।
जंगल की तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को झाड़ियों और पत्थरों के बीच से 17 बंडल सेफ्टी फ्यूज (प्रत्येक 10 मीटर, कुल 170 मीटर), 261 इग्नाइटर सेट स्लीव, 3 नग 8 मिमी खाली केस, 3 रबर स्टैंप, 2 पार्टी झंडे, सड़ी हुई कार्यालय फाइलें और नक्सली साहित्य बरामद हुआ।
अधिकारियों का कहना है कि ये सभी सामग्री नक्सलियों द्वारा विस्फोटक हमले या प्रचार गतिविधियों के लिए छिपाकर रखी गई थी। बरामद सभी वस्तुओं को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, पारसनाथ क्षेत्र में नक्सलियों के संभावित ठिकानों की सूचना मिलने के बाद लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बरामदगी से यह स्पष्ट होता है कि नक्सली अब भी इस क्षेत्र में सक्रिय रहने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Tags - latest Giridih news Giridih News Updates latest Giridih News Giridih News updates Jharkhand News updates latest Jharkhand News Jharkhand News in Hindi latest jharkhand News jharkhand News Updates latest Jharkhand News updates Giridih Updates in