logo

गोइलकेरा में अवैध लैब पर एसडीओ की कार्रवाई, लैब सील कर जब्त किए गए कागजात और उपकरण

fynuwrb.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा में मंगलवार दोपहर को चक्रधरपुर एसडीओ श्रुति राज ने एक गैरकानूनी ढंग से चल रहे लैब को सील कर दिया। यह लैब गोइलकेरा के बिरसा टोली के पास मैन रोड स्थित लाडो डायग्नोसिस नामक पैथोलॉजी सेंटर पर चलाया जा रहा था। एसडीओ ने इस अवैध लैब पर छापेमारी कर उसे सील किया और लैब के सभी कागजात, सैंपल, जांच किट समेत अन्य सामग्री जब्त कर ली। बताया जा रहा है कि यह लैब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोइलकेरा के लैब टेक्नीशियन अजित प्रसाद द्वारा चलाया जा रहा था, और इसे चक्रधरपुर के पैथोलॉजी सेंटर से कनेक्ट किया गया था।
गौरतलब है कि यह लैब पहले भी विवादों में रह चुका है। दो महीने पहले भी अजित प्रसाद पर आरोप लगे थे कि वह ग्रामीणों से अवैध रूप से वसूली कर रहा था और बिना मान्यता के दवाइयां भी दे रहा था। हालांकि, उस समय मामले को रफा-दफा कर दिया गया था। अब इस नई कार्रवाई से गोइलकेरा के झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया है। एसडीओ श्रुति राज ने गोइलकेरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जयश्री को निर्देश दिए हैं कि वे इलाके में चल रहे अन्य अवैध क्लीनिकों की भी जांच करें। मौके पर गोइलकेरा बीडीओ विवेक कुमार, थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।


 

Tags - latest west Singhbhum News west Singhbhum News Updateswest Singhbhum News in hindi latest west Singhbhum News west Singhbhum updates in hindi latest west Singhbhum news west Singhbhum Updates in hindi west Singhbhum News updates in hindi west Sing