logo

डांस बार में कस्टमर बन पहुंचीं SDO, छापेमारी में पकड़ाई 10 लड़कियां

SDO3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के रॉयल हिल्स होटल के डांस बार का संचालन किया जा रहा था। गुरवार को होटल में छापेमारी हुई। छापेमारी में 10 लड़कियों को पकड़ा गया है। होटल में एसडीओ पारुल सिंह ने देर रात छापेमारी की। जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। एसडीओ के साथ मानगो थाना की पुलिस भी मौजूद थी।  बताया जा रहा है कि डांस बार में अश्लील डांस चल रहा था। इस कार्रवाई में हरियाणा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र की 10 लड़कियों को पकड़ा गया है। सब से पूछताछ चल रही है। 


दो मैनेजर भी गिरफ्तार 
लड़कियों ने बताया कि वो एक सप्ताह पहले ही यहां आई थीं। डांस बार के लोग हर हफ्ते वह युवतियों को बदल देते हैं। छापेमारी के दौरान बाउंसर फरार हो गए। दो मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है। डांस बार से भारी मात्रा में विदेशी शराब, बीयर, लैपटॉप बरामद किये गये हैं। एसडीओ पारुल सिंह ने बताया कि उनकी पूरी टीम यहां कस्टमर बनकर आई थी। सारी चीजों को समझने के बाद छापेमारी की गई। जिसमें 10 लड़कियों और दो मैनेजर को पकड़ा गया है। 


कस्टमर भी फरार हो गये
छापेमारी के दौरान डांस बार में मौजूद कस्टमर फरार हो गए।  वहां लगभग 10 बाउंसर थे, जो फरार हो गये थे। उन्होंने कहा कि पकड़े गए लोगों के साथ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।  साथ ही एसडीओ ने डांस बार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही। 
 

Tags - amshedpur news Jamshedpur news Jamshedpur latest news Jamshedpur Hindi news Jamshedpur update