logo

रांची : वज्रपात की चपेट में आने से 3 स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत, चान्हो के थे निवासी

THUNDER.jpg

रांची, नरकोपी
नरकोपी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब आसमान से गिरी बिजली (वज्रपात)  की चपेट में आकर तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई। मृतक बच्चे रांची जिले के चान्हो प्रखंड के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना उस समय घटी जब बच्चे स्कूल से लौट रहे थे और अचानक मौसम बिगड़ने लगा। बारिश के साथ तेज गरज और बिजली गिरने लगी। इसी दौरान ब्रजपात की चपेट में आने से तीनों बच्चे मौके पर ही ढेर हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। नरकोपी थाना की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest