द फॉलोअप, जामताड़ा:
आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कोलकाता और बनारस के बीच 'पूजा स्पेशल' ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल आठ-आठ फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 05048 बनारस-कोलकाता स्पेशल यह ट्रेन 06 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को बनारस से सुबह 10:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 06:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशन पर रुकेगी
ट्रेन संख्या 05047 कोलकाता-बनारस स्पेशल यह ट्रेन 07 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को कोलकाता से सुबह 08:25 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 04:15 बजे बनारस पहुंचेगी। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों की सुविधा और आरामदायक सफर के लिए इस ट्रेन में वातानुकूलित (AC) श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। इस विशेष सेवा से त्योहारों में घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
