logo

एसबीआई ने सीएसआर के तहत 29.99 लाख का सीएम को सौंपा चेक, इस कार्य में होगा खर्च

1631.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारतीय स्टेट बैंक, पटना मंडल ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 29.99 लाख रुपए का चेक सौंपा। बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान मुख्यमंत्री को बताया कि इस राशि का इस्तेमाल दुमका, साहिबगंज और पूर्वी सिंहभूम जिले के चयनित एक- एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत इन तीनो स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का जीर्णोद्धार और आवश्यक मशीन उपकरण की व्यवस्था की जाएगी। यह सभी कार्य अगले महीने की 30 तारीख तक पूरे कर लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में भारतीय स्टेट बैंक, पटना मंडल के मुख्य महाप्रबंधक शिव ओम दीक्षित, एसबीआई नेटवर्किंग-3 झारखंड के महाप्रबंधक मृगांक जैन, एसबीआई रांची अंचल के उप महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT