logo

झारखंड के लुटेरों से प्रदेश के साथ देश को भी बचाना है- तमाड़ में बोले अर्जुन मुंडा 

arjun.jpeg

तमाड़
बारिश औऱ आंधी के बीच तमाड़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड के लुटेरों से प्रदेश के साथ देश को भी बचाना है। कहा, झारखंड  में जो राजनीति चल रही है, जिस तरीके से झारखंड को लूटा जा रहा है और मंत्री के पीएस के नौकर के घर से करोड़ों नगद मिल रहे हैं, तो मंत्री का क्या हाल होगा। बाकी मंत्रियों का क्या हाल होगा। इसे समझा जा सकता है। इस हालत के लिए झारखंड बना था क्या? ये लुटेरों की जमात है। इन लुटेरों से झारखंड और देश को भी बचाना है। 


राज्य में लूट का धंधा चल रहा

मुंडा ने कहा कि राज्य में लूट का धंधा चल रहा है। यह धंधा बंद होना चाहिए। इसके लिए तमाम लोगों को विकास के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। हर घर में मुस्कान होनी चाहिए। कहा, मोदी सरकार एफआरए नियम लागू करने का काम कर रही है। जंगल और जमीन तमाड़ गांव में है तो यह तमाड़ गांव के लोगों का है। इसको इंप्लीमेंट करने का काम किया जा रहा है। कहा, पिछली बार तमाड़ की जनता ने 86000 वोट देकर इतिहास बनाया उस इतिहास से आगे भी एक इतिहास बनाएंगे। यह जीत अर्जुन मुंडा की जीत नहीं होगी बल्कि तमाड़ की जनता की जीत होगी।


आदिवासी समाज का मान बढाया 
अर्जुन मुंडा ने आगे कहा कि देश में आदिवासियों को जो सम्मान पीम मोदी दे रहे हैं, वो कोई औऱ नहीं दे रहा है। कहा कि किसी महिला आदिवासी को राष्ट्रपति बनाने का काम बीजेपी सरकार ने किया है। इससे पूरे देश के साथ विश्व में भी भारतीय आदिवासी समाज का स्वाभिमान औऱ मान बढा है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Arjun Mundakhuntitamarloksabha electionJharkhand News