द फॉलोअप डेस्क
जय भारत सत्याग्रह यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 04 अप्रैल 2023 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी श्री अविनाश पांडे झारखंड आ रहे हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया की 4 अप्रैल 2023 को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अपराह्न 03.45 बजे इंडिगो सेवा विमान से बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची पहुंचेंगे। वे 4 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल 2023 तक झारखंड में ही प्रवास करेंगे। 11 दिनों तक चलने वाली 1950 किमी की जय भारत सत्याग्रह यात्रा के जिलावार कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं, मंगलवार को सभी जिला मुख्यालयों में लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च का आयोजन होगा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रांची में आयोजित शांति मार्च में शामिल होगें, जो शाम 5.30 बजे स्थानीय जिला स्कूल प्रांगण स्थित शहीद स्थल से आरंभ होगा और कचहरी चौक होते हुए राजभवन तक जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, नेता विधायक दल आलमगीर आलम, कॉंग्रेस के सभी मंत्रीगण विधायकगण, कार्यकारी अध्यक्षगण, प्रदेश पदाधिकारी सहित अग्रणी मोर्चा संगठन विभाग के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी एवं नेतागण उपस्थित रहेंगे।

नुक्कड़ नाटक का हो रहा है आयोजन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी जिलों के प्रखंडों मके अंतर्गत आने वाले हाट-बाजारों, चौक-चौराहों में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आम जनता के बीच मोदी सरकार के अलोकतांत्रिक एवं तानाशाही चरित्र का पर्दाफाश करने का कार्य झारखंड प्रदेश के अंतर्गत तमाम जिला इकाइयों के तत्वावधान में किया जा रहा है। यह 29 मार्च से ही आरंभ हो चुका है और 08 अप्रैल 2023 तक चलेगा। सभी जिलों में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ सभा, संवाददाता सम्मेलन का आयोजन संबंद्ध जिला के प्रभारी महासचिव के उपस्थिति में कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन संपन्न हो चुका है।

जय भारत सत्याग्रह यात्रा की शुरूआत लोहरदगा से
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में दिनांक 05 अप्रैल 2023 से लेकर 16 अप्रैल 2023 तक जय भारत सत्याग्रह यात्रा की शुरूआत लोहरदगा जिला से सुबह 10 बजे होगी। इसके बाद लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड, दुमका, जामताड़ा धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, सरायकेला, खरसावा, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, होते हुए रांची पहुंचेगी। रांची में 16 अप्रैल को 1950 किमी चलने वाली इस यात्रा का समापन होगा।

नियंत्रण कक्ष के सदस्यों की बैठक
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए बनाई गई नियंत्रण कक्ष के संयोजक केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की मौजूदगी में नियंत्रण कक्ष की सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से कार्यक्रम की सफलता को लेकर निगरानी के लिए समिति के सदस्यों के बीच जिलावार जिम्मेवारी दी गई। इसके लिए अतिरिक्त नियंत्रण कक्ष के सदस्य रवीन्द्र सिंह, एवं संजय पांडे को प्रतिदिन नियंत्रण कक्ष के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर जिला सह कार्यक्रम संबंधी प्रतिवेदन प्राप्त कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय को भेजने की जिम्मेवारी दी गई है।

जानें किसे किस जिले की दी गई जिम्मेदारी
राकेश सिन्हा-गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड
मदन मोहन शर्मा- पलामू, गढ़वा लातेहार
सुरेंद्र सिंह- कोडरमा, गिरिडीह बोकारो, धनबाद
रमा खलखो- लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा
राजीव रंजन प्रसाद- रामगढ़ हजारीबाग, चतरा
आभा सिन्हा- पूर्वी सिंहभूम, प. सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां
डॉ. एम तौसीफ- दुमका, जामताड़ा, देवघर
नेली नाथन- रांची ग्रामीण, महानगर, एवं खूंटी

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT