logo

सतबरवा पुलिस का एक्शन, 2–3 कट्ठा में लगी अवैध अफीम/पोस्ता की खेती नष्ट

्िाीाfef.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध लगातार अभियान अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत मंगलवार को सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीडिया जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती को विनष्ट किया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर सतबरवा थाना की पुलिस टीम द्वारा उक्त क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान जंगल क्षेत्र में लगभग 2 से 3 कट्ठा जमीन में अवैध रूप से अफीम/पोस्ता की खेती लगी हुई पाई गई। तत्पश्चात पुलिस बल द्वारा मौके पर ही उक्त अवैध अफीम/पोस्ता की फसल को नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में अवैध अफीम की खेती में संलिप्त लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Tags - Palamu illegal opium cultivation Satbarwa police action Pidiya jungle opium farming Jharkhand drug cultivation crackdown illegal poppy farming destroyed Palamu district police raid Satbarwa थाना police raid narcotics cultivation Jharkhand opium po