logo

SSP और SP हटाने पर सरयू राय ने CM हेमंत को कहा धन्यवाद

SSP और SP हटाने पर सरयू राय ने CM हेमंत को कहा धन्यवाद

जमशेदपुर

जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड पर अब जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का बड़ा बयान सामने आया है। सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने जमशेदपुर की बिगड़ती कानून व्यवस्था का संज्ञान लिया और जरूरी कदम उठाने की पहल की है। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि अभी असली चुनौती बाकी है, क्योंकि इस हत्याकांड के सभी अपराधियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे, नशाखोरी और जुआबाजी पर हो कार्रवाई

सरयू राय ने प्रशासन से मांग की कि सिर्फ इस मामले तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि शहर में बढ़ रही नशाखोरी, जुआबाजी और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ भी सख्त अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में कानून का राज स्थापित करने के लिए अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जरूरी है। अब सवाल यह है कि क्या पुलिस सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पाएगी और शहर में अपराध पर लगाम लगा पाएगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।

Tags - Saryu RaiHemant SorenJharkhand Police TransferRanchi SSP RemovedJharkhand Political News