logo

असम चुनाव में हेमंत सोरेन की हुंकार, साहिल मुंडा को बताया बदलाव का चेहरा; कहा- अधिकार की लड़ाई को देंगे नई धार 

cmassam.jpg

सरूपथर, असम 
असम विधानसभा चुनाव में सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरूपथर विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रत्याशी साहिल मुंडा के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए उन्होंने साहिल मुंडा को क्षेत्र की नई उम्मीद बताया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि साहिल मुंडा का राजनीति में आना केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि साहिल मुंडा वंचित समाज की मजबूत आवाज हैं और उनका उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास पहुंचाना है।
सोरेन ने जोर देते हुए कहा कि असम की माटी और झारखंड के जज्बे का संगम साहिल मुंडा में दिखाई देता है।


स्थानीय अधिकारों की लड़ाई को मिलेगी मजबूती
हेमंत सोरेन ने कहा कि साहिल मुंडा ने हमेशा पद से ऊपर उठकर जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। अब वक्त है कि उन्हें विधानसभा भेजकर इस आवाज को और मजबूत किया जाए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस बदलाव का हिस्सा बनें और अपने भविष्य के लिए सही निर्णय लें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि JMM के नेतृत्व में सरूपथर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय स्वायत्तता के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार जनता अपने अधिकार और सम्मान के पक्ष में वोट करेगी और साहिल मुंडा को विजयी बनाएगी।


 

Tags - Hemant soren Hemant soren News Hemant soren।atest News Hemant soren News Update Hemant soren।atest Speech Hemant soren।atest Statement CM Hemant soren Jharkhand CM Hemant soren