logo

जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर सरना समिति ने किया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

AMAR3.jpg

रांची 


मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर केंद्रीय सरना समिति ने फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया है। तीन दिन चलने वाले इस आयोजन को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में शुरू किया गया है। विजेता टीम को प्रथम मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा शील्ड से नवाजा जायेगा। आज प्रतियोगिता का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। मौके पर उन्होंने विभिन्न जिलों से आये खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। 

क्या कहा अमर बाउरी ने 

अमर बाउरी ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा महान शिक्षाविद, दार्शनिक, राजनीतिज्ञ और महान खिलाड़ी थे। उन्होंने गुलामी से पहले हॉकी के लिए कप्तानी की। आजादी के बाद जयपाल सिंह ने पूरे देश को आदिवासी की परंपरा, संस्कृति से परिचित कराया। इसे उन्होंने संविधान सभा मे बड़े ही खूबसूरत तरीके से पेश किया। बता दें कि मुंडा झारखंड आंदोलन के प्रणेता के रूप में भी जाने जाते है। 

मौके पर ये लोग थे मौजूद 

आज के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पाहन जगलाल पाहन, महासचिव अशोक उरांव, खेल प्रभारी मंगल मिंज सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। वहीं आयोजकों ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा खेल प्रतियोगिता का आयोजन हर साल इसी दिन से किया जायेगा। कहा कि इसके लिए अभी से खेल नीति बनाने पर चर्चा शुरू कर दी गयी है। कहा कि कालांतर में फुटबॉल के अलावा अन्य खेलों को भी आयोजन में शामिल किया जायेगा।