logo

गठबंधन की सरकार बनने पर लागू होगा सरना कोड : गुलाम अहमद मीर

SARNA.jpg

रांची
कांग्रेस के महासचिव एवं झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा की हमारी सरकार बनने के बाद सरना कोड लागू किया जायेगा। कहा, आदिवासियों की आस्था और प्रकृति के प्रति उनका गहरा विश्वास ही झारखंड की असली पहचान है। मीर ने कहा कि कांग्रेस, आदिवासियों की पहचान के साथ ही उनकी परंपरा को भी उसे स्वरूप में ढालना चाहती है। आदिवासियों की एकजुटता का सीधा फायदा देश को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही आदिवासियों के विश्वास का सम्मान किया है और गठबंधन की सरकार कायम होने के बाद सरना कोड को अविलंब लागू किया जायेगा।

 

कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा
आज राजधानी के मुड़मा में शक्ति स्थल एवं बनहोरा में सरना स्थल पर मत्था टेकने के बाद मीर ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से भी बातचीत की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस, झारखंड के स्वभाव के साथ ही यहाँ के जनमानस की भावना को अच्छी तरीके से समझती है। पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य बंधु तिर्की ने कहा कि आदिवासियों की भावना की अनदेखी कर झारखंड की कोई भी सरकार नहीं चल सकती। न ही उसे चलने दिया जायेगा। 

मौके पर ये लोग थे मौजूद


तिर्की ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा और केन्द्र की मोदी सरकार ने आदिवासियों से संबंधित प्रत्येक कानून की सुरक्षा कवच ढीली की है उसे देखते हुए इस बात में कोई अंदेशा नहीं कि यह आदिवासियों के हित की अनदेखी करने के मामले में सबसे आगे है। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की,सरना धरम गुरु बंधन तिग्गा, सुखदेव भगत, अजय नाथ शाहदेव, जयशंकर पाठक, सुरेश बैठा, विनय सिन्हा दीपू, अभिजीत सहित अनेक नेता उपस्थित थे। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Ghulam Ahmed Mircongresssarna codetribe