logo

जमशेदपुर : सरयू राय ने ताइक्वांडो पदक विजेताओं को किया सम्मानित, कहा— ‘हार से न डरें, मेहनत से छुएं आसमान’

सरयू राय ने ताइक्वांडो पदक विजेताओं को किया सम्मानित, कहा— ‘हार से न डरें, मेहनत से छुएं आसमान’

जमशेदपुर
स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के बारीडीह स्थित कार्यालय में अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता और रांची खेलगांव स्टेडियम में आयोजित ब्लैक बेल्ट परीक्षा में उत्तीर्ण खिलाड़ियों को गुरुवार को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दिया। विदित हो कि अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन विगत माह 26 अप्रैल को जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम और जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक सरयू राय शामिल हुए थे और उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया था।
विजेता खिलाड़ियों का उत्साह और सरयू राय का मार्गदर्शन
गुरुवार को विजेता खिलाड़ी प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद काफी उत्साहित दिखे। सरयू राय ने उन्हें इस जज्बे और जोश को कायम रखते हुए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने की शुभकामनाएँ दीं। जो खिलाड़ी प्रतियोगिता में सफल नहीं हो पाए, उन्हें निराश न होने तथा अपनी कमियों को दूर करते हुए अधिक मेहनत के साथ तैयारी करने और पुनः प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कहा गया। आयोजन को सफल बनाने में झारखंड ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष गोपाल कुमार, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार, कोच, पी.आर. विजय कुमार, विजय नारायण आदि शामिल थे।

स्वर्ण पदक विजेता: रिद्धि चटर्जी, आर्शिया कुमारी, लख्खी लकड़ा, अर्पिता मंडल, रेशमी गोप, राज, सोनम

रजत पदक विजेता: शैल नंदिनी, देव अश्मिता दास, आद्या वत्स, रायना मंगल, मायरा बोइपाई, रितिशिका, रोशनी सहरिया, दीक्षा कुमारी, अर्शिया बनर्जी और सानवी ठाकुर

कांस्य पदक विजेता: अंशिका कुमारी, मुस्कान कुमारी, श्रुति कुमारी और श्रेया कुमारी

 

Tags - Taekwondo Jamshedpur WomenSports JharkhandSports MartialArts