द फॉलोअप डेस्कः
विवेकानन्द विद्या मंदिर रांची में धूमधाम से सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण रहा। सबों ने माँ सरस्वती को पुष्पांजली दी। सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार ने श्रद्धापूर्वक बढ़चढ़कर भाग लिया। शाम में संध्या पूजन एवं आरती का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण युट्यूब एवं फेसबुक द्वारा किया गया जिसको छात्रगण, अभिभावकगण एवं अन्य भक्तजनों ने देखा। आज प्रतिमा विषर्जन भक्तजनों के द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। विद्यालय से जुड़े सभी गणमान्य व्यक्तियों ने सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

ये सभी अतिथि के तौर पर मौजूद रहे
इस पूजा समारोह में विशेष अतिथि सेवानिवृत्त न्यायाधीश एन.एन. तिवारी (प्रशासक), काशी नाथ मुखर्जी (अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति), आदित्य बनर्जी (उपाध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति), अभय कुमार मिश्रा (सचिव, विद्यालय प्रबंधन समिति), मलय कुमार नंदी (कोषाध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति), सपना मुखर्जी, डॉ. किरण द्विवेदी (ऑब्जर्वर), एस.पी. सिंह (प्रभारी प्राचार्य), अमिताभ लाहा (प्रभारी प्राचार्य), एकता मिश्रा (हेड मिस्ट्रेस), शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावकगण उपस्थित थे।
