सरायकेला
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्कोनगर से लापता हुई तीनों नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है। एसआईटी की लगातार कार्रवाई के बाद पश्चिम सिंहभूम से तीनों बच्चियों को सुरक्षित खोज निकाला गया। बच्चियों के सकुशल लौटने से परिजनों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस की तत्परता व कार्रवाई की सराहना की।
SIT ने पश्चिम सिंहभूम से तीनों को सकुशल किया बरामद
जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को बास्कोनगर की चार नाबालिग लड़कियां घर से घूमने के लिए चाइबासा रूंगटा गार्डन निकली थीं। इनमें से एक लड़की अगले दिन ही घर लौट आई थी, जबकि शांति सामड (14 वर्ष), अनुष्का गगराई (15 वर्ष) और सिमरन जोजो (14 वर्ष) लापता थीं। परिजनों की शिकायत पर आदित्यपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित एसआईटी की लगातार कार्रवाई के दौरान तीनों नाबालिग लड़कियों को पश्चिम सिंहभूम जिले से सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद उन्हें आदित्यपुर लाया गया और आवश्यक पूछताछ व कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं।
आज पुलिस ने तीनों नबलिगों को परिजोनों को सौप दिया
गुरुवार को पुलिस ने तीनों नाबालिगों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया। परिजन को अपने बच्चियां शकुशल मिलने से चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली साथ ही परिजनों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना किए।