logo

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश की समृद्धि के लिए मांगी मन्नत

Screenshot_2026-06-13_155527.jpg

देवघर
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज शनिवार को सपरिवार देवघर स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा भोलेनाथ से देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की प्रार्थना करते हुए वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने के लिए सभी देशवासियों से सहयोग की अपील की। उनके साथ भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X  पर साझा की है। 


पीएम मोदी के नेतृत्व में बदली देश की तस्वीर और तकदीर
पूजा-अर्चना के बाद संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज पीएम मोदी की नीतियों की वजह से देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल चुकी है। संजय सेठ ने बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री दीर्घायु, स्वस्थ और सदैव ऊर्जावान रहें।

 

वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने की अपील
केंद्रीय मंत्री ने देश को आगे ले जाने के विजन पर बात करते हुए कहा कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारत को विश्व की अग्रणी महाशक्तियों में शामिल करने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के इस महा-संकल्प को साकार करने में निश्चित रूप से सफल होंगे। साथ ही, उन्होंने इस राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी देशवासियों से सहयोग और आशीर्वाद की अपील की।

Tags - Sanjay Seth Deoghar Baba Baidyanath Temple Jharkhand BJP