logo

रांची में स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा स्थायी ठिकाना, संजय सेठ और मेयर ने पंडरा में भूमि का किया निरीक्षण

WhatsApp_Image_2026-07-12_at_2_37_19_PM.jpeg

रांची
आज सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ एवं माननीया महापौर रोशनी खलखो ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया । OTC मैदान से पंडरा फ्रेंड्स कॉलोनी तक बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स प्रतिदिन अपनी दुकान लगाकर आजीविका अर्जित करते हैं, लेकिन उन्हें वर्षों से स्थायी स्थान के अभाव सहित कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कल रांची नगर परिषद की बैठक में भी सांसद  संजय सेठ जी ने इस महत्वपूर्ण विषय को प्रमुखता से उठाते हुए स्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्थाई व सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने का सुझाव दिया था।
स्ट्रीट वेंडर्स को स्थायी रोजगार देने की पहल
इसी क्रम में आज सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ एवं महापौर रोशनी खलखो ने पंडरा थाना के सामने स्थित खाली सरकारी भूमि एवं पंडरा पुल के बाद दाहिने तरफ की खाली स्थान का निरीक्षण किया। सम्मिलित प्रयास यह है कि इस स्थान को विकसित कर के स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मानजनक एवं स्थाई व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे बिना किसी असुविधा के अपना रोजगार कर अपना व अपने आश्रितों का पालन पोषण कर सकें। 
दैनिक मजदूरों के लिए शेड और स्वच्छ शौचालय का निर्माण
साथ ही योजना यह भी है कि यहां दैनिक श्रमिकों की सुविधा के लिए शेड एवं स्वच्छ शौचालय का भी निर्माण कराया जाए, जिससे श्रमिकों और छोटे व्यवसायियों दोनों को आवश्यक सुविधाएं भी मिल सकें। इस निरीक्षण में वार्ड 32 के पार्षद संजय कुमार, वार्ड 33 के पार्षद पुष्पा टोप्पो, वार्ड 34 के पार्षद  अजीत कच्छप,  अशोक मुंडा,  सुबेश पांडेय,  देवन होंडा,  सुशील कुमार एवं  मनोज चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 

Tags - Ranchi Sanjay Seth Roshni Khalkho Street Vendors Urban Development