logo

संजय सेठ लेंगे मंत्रिपद की शपथ, आ गया फोन; अन्नपूर्णा देवी का नाम भी तय

a507.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

रांची संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव जीतने वाले संजय सेठ मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाए जा रहे हैं। वह आज शाम राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे। गौरतलब है कि संजय सेठ ने 18वीं लोकसभा में रांची में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को हराया है। संजय सेठ लगातार तीसरी बार रांची लोकसभा सीट से सांसद चुने गये हैं। गौरतलब है कि संजय सेठ का नाम रविवार को अचानक मंत्रिपद के लिए सामने आया। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। इस बीच कोडरमा संसदीय सीट से दूसरी बार चुनी गईं अन्नपूर्णा देवी भी लगातार दूसरी बार मंत्री बनेंगी। 2019 में उनको केंद्र में शिक्षा राज्यमंत्री बनाया गया था। दोनों सांसदों को केंद्रीय कैबिनेट में क्या पोर्टफोलियो मिलेगा, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। 
2019 में भी दो मंत्री बनाये गये थे

गौरतलब है कि 2019 में भी झारखंड से 2 मंत्री बनाए गये थे। तब अन्नपूर्णा देवी के अलावा खूंटी संसदीय सीट से जीत हासिल करने वाले आदिवासी नेता अर्जुन मुंडा को केंद्र में जनजातीय मामलों का मंत्री बनाया गया था। उनको बाद में कृषि और सहकारिता मंत्रालय का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। 

Tags - Sanjay SethNarendra Modi Modi CabinetJharkhand NewsLok Sabha Chunav