logo

सुदेश महतो से संजय सेठ ने की मुलाकात, लोकसभा चुनाव के अलावा इस मुद्दे पर हुई बात 

SETH1.jpeg

रांची
रांची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की मुलाकात एक बैठक में हुई। इसमें रांची लोकसभा क्षेत्र में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की राजनीति पर चर्चा हुई। यह बैठक आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के कांके रोड, रांची स्थित आवास में हुई। मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि रांची में पिछली बार से बड़ी जीत हासिल करेगा एनडीए। 


जनता को गठबंधन पर विश्वास- सुदेश 

सुदेश ने कहा कि जनता को हमारे गठबंधन पर विश्वास है। रांची समेत पूरे राज्य की 14 सीटों पर जनता अपना आशीर्वाद हमें अवश्य देगी। 400 पार के संकल्प को पूरा करने की दिशा में झारखंड अपना दायित्व निभाएगा। इस दौरान संजय सेठ ने कहा कि इस चुनाव में सुदेश महतो और आजसू पार्टी के सहयोग और समर्थन से रांची लोकसभा क्षेत्र में हम इतिहास रचेंगे।

लोहरदगा में त्रिकोणीय मुकाबला 

इधर, बिशुनपुर से झामुमो विधायक चमरा लिंडा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। गौरतलब है कि लोहरदगा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। अब साफ हो गया है कि चमरा लिंडा लोहरदगा संसदीय सीट से अपनी ताल ठोकने की पूरी तैयारी में हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों से चर्चा थी कि चमरा लिंडा लोहरदगा से चुनावी रण में उतर सकते हैं। आज चमरा लिंडा ने नामांकन दाखिल कर इसपर मुहर लगा दी है।  कांग्रेस ने लोहरदगा से सुखदेव भगत को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी ने समीर उरांव पर दांव खेला है। अब चमरा लिंडा की एंट्री ने यहां मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। 

 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - SUDESH MAHTOSANJAY SETHELECTIONLOKSABHA