द फॉलोअप डेस्क
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन झारखंड विधानसभा परिसर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए विधायकों और मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच आरजेडी कोटे से मंत्री संजय प्रसाद यादव ने क्रॉस वोटिंग की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में संजय प्रसाद यादव ने कहा कि लालू जी के सिपाही कभी गद्दारी नहीं करते, बाकी लोगों से यह सवाल पूछिए। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के दोनों उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज कर दिल्ली पहुंचेंगे।

विधानसभा में सक्रियता बढ़ी
राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति तेज कर दी है। नामांकन के आखिरी दिन विधानसभा परिसर में नेताओं की सक्रियता बढ़ी हुई है। वहीं, क्रॉस वोटिंग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच संजय प्रसाद यादव के बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और आगामी चुनावी समीकरणों पर टिकी हैं।