द फॉलोअप डेस्क, रांची
Jharkhand Gov News: कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने आखिरकार महीनों बाद संजय चौधरी की पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में प्रधान आप्त सचिव के पद पर पोस्टिंग कर दी। कार्मिक द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में प्रधान आप्त सचिव के पद पर पदस्थापित श्यामदेव चौधरी को वन एवं पर्यावरण विभाग में स्थानांतरित किया गया है। वहीं महीनों से प्रतीक्षारत संजय चौधरी को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में पदस्थापित किया गया है। मालूम हो कि प्रतीक्षारत संजय चौधरी को लेकर कई तरह के विवाद और आरोप थे। वह स्वास्थ्य मंत्री के साथ अक्सर देखे जाते थे।
.jpeg)