logo

पटना में महिला की गोली मारकर हत्या, सरेराह हुई वारदात; जांच में जुटी पुलिस

पटना में महिला की गोली मारकर हत्या, सरेराह हुई वारदात; जांच में जुटी पुलिस

द फॉलोअप डेस्क:

बिहार की राजधानी पटना में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान उर्मिला देवी के रूप में हुई है। अज्ञात अपराधियों ने दीपा क्लिनिक के पास उर्मिला देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम छानबीन में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों के पहचान की कोशिश की जा रही है। घटना, हवाई अड्डा थानाक्षेत्र अंतर्गत पिलर संख्या 17 के पास महिला को गोली मारी गई।

गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल उर्मिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने बताया कि उर्मिला देवी, दीपा क्लिनिक में सफाई का काम करती थी। 

 

Tags - Bihar NewsBihar Firing NewsFiring News PatnaWomen Shot Died in PatnaCrime News