logo

चेन्नई से लातेहार लौटने के क्रम में हटिया स्टेशन से लापता हुआ संदीप, 4 दिन से सुराग नहीं...

चेन्नई से लातेहार लौटने के क्रम में हटिया स्टेशन से लापता हुआ संदीप, 4 दिन से सुराग नहीं...

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

लातेहार का 24 वर्षीय संदीप उरांव हटिया स्टेशन से लापता हो गया। संदीप, चेन्नई से वापस अपने घर बालूमाथ लौट रहा था। संदीप लातेहार के बालूमाथ थानाक्षेत्र अंतर्गत इचाक गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि दुर्गा पूजा के मौके पर अपने घर बालूमाथ लौटने के लिए संदीप चेन्नई में धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ था। बीते सोमवार को वह हटिया रेलवे स्टेशन पर उतरा और परिवार को इसकी जानकारी दी। घरवाले,  इंतजार कर रहे  थे, लेकिन संदीप 2 दिन तक घऱ नहीं पहुंचा। परिजनों का कहना है कि बुधवार की शाम तक संदीप के मोबाइल फोन पर रिंग जा रहा था, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। 

बुधवार देर रात को ऑफ हुआ फोन
बुधवार देर रात को संदीप का मोबाइल फोन ऑफ हो गया। परिजन अनहोनी की आशंका से घबरा गए हैं। परिजन फिलहाल अपने स्तर पर संदीप की तलाश में जुटे हैं। रांची और आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन जारी है। परिजनों ने संदीप उरांव के विषय़ में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर 9633858354 और 9691666872 पर संपर्क करने की अपील की है। 

हटिया स्टेशन से कहां गया संदीप!
परिजनों को यह समझ नहीं आ रहा है कि जब संदीप हटिया स्टेशन पर उतरा। उसने इस बात की जानकारी भी दी तो फिर कहां चला गया। संदीप के मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं होने से घरवाले और भी ज्यादा चिंतित हैं। हालांकि, परिजनों ने अभी पुलिस के पास शिकायत दर्ज नहीं कराई है। 

Tags - Jharkhand News Jharkhand News UpdateMan MissingMissing CaseCrime News