logo

हजारीबाग में 25 अगस्त से लापता संदीप ठाकुर की हत्या, दोस्त ने ही मारी गोली

IMG-20260830-WA0014.jpg

हजारीबाग 
हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के कोली गांव में दोस्त ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान संदीप ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संदीप 25 अगस्त से लापता था।
घटना की पूरी जानकारी
परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद 29 अगस्त को केरेडारी थाने में उसके लापता होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने गांव के ही 18 वर्षीय शनिचर गंझू उर्फ शनि को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने संदीप की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना को लेकर गांव में भी चर्चा का माहौल है।

Tags - Hazaribagh Keredari Murder Case Jharkhand Police Crime News