कैप्टन कूल का 45वां जन्मदिन:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह का आज जन्मदिन है। इसे लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘कैप्टन कूल’ को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सीएम सम्राट ने अपने पोस्ट में धोनी के शांत स्वभाव, अद्भुत नेतृत्व और भारतीय क्रिकेट के लिए उनके ऐतिहासिक योगदान की सराहना की।
शांत स्वभाव, अद्भुत नेतृत्व और ऐतिहासिक उपलब्धियों से भारतीय क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाले पद्मभूषण एवं राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित पूर्व कप्तान श्री महेंद्र सिंह धोनी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) July 7, 2026
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं दीर्घायु… pic.twitter.com/3uzAahM7JQ
45वां जन्मदिन मना रहे कैप्टन कूल
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था। आज कैप्टन कूल अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी शांत सोच, बेहतरीन नेतृत्व क्षमता और मैच खत्म करने की कला के लिए मशहूर धोनी को दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में भारत ने वर्ष 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में एकदिवसीय विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। धोनी तीनों आईसीसी ट्रॉफियां जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान हैं।

देश के कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया है
धोनी को भारतीय क्रिकेट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन और योगदान के लिए पद्मभूषण, पद्मश्री और राजीव गांधी खेल रत्न (अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न) सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सुशोभित किया गया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है। वर्तमान वे चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने हुए हैं। आज उनके जन्मदिन को लेकर क्रिकेट जगत के साथ-साथ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी उनके प्रशंसक और कई दिग्गज हस्तियां उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रही हैं।